मृतक सागर राम के परिजनों से मिले विधायक, बंधाया ढांढस
पूर्णिया, जुलाई 4 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने शुक्रवार को मोहनिया चकला वार्ड संख्या-14 पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृत युवक सागर राम के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि सागर राम की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस कठिन समय में उनकी पूरी संवेदना मृतक के परिवार के साथ है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकारी स्तर पर मिलने वाली सभी सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि गुरुवार को अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर वृक्ष वाटिका पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क दुर्घटना में मोहनिया चकला निवासी सागर राम पिता संतोष राम की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.