विकासनगर, दिसम्बर 8 -- रसोई गैस रिसाव के कारण दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत के मामले में एक के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। जबकि दोनों भाइयों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। राजस्व पुलिस के मुताबिक मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी। विदित है कि रविवार को भूठ गांव के स्कूल के पुराने भवन में तीन स्थानीय युवक संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए। इनमें दो सगे भाई थे। युवक गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि गैस लीक होने से तीनों की दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मौत के कारण क्या है। सोमवार को तीनों का पोस्टमार्टम विकासनगर पोस्टमार्टम हाउस में होना था। इसमें से एक मृतक संदीप के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.