मृतक शिवांश के घर पहुंचकर परिजनों से मिले कांग्रेसी
रामपुर, अप्रैल 22 -- रामपुर। थाना केमरी क्षेत्र के ग्राम खेमपुर में छह वर्षीय शिवांश की हत्या के मामले में बुधवार को पूर्व विधायक बिलासपुर संजय कपूर के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निक्कू पंडित,शहर अध्यक्ष बाकर अली खां, साहिर रजा खां, नोमान मुमताज खां, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजीत सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निशा के परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधि मंडल पर पथराव, गांव जाने से रोका, पूर्व मंत्री समेत कई घायल यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों से की मुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.