गिरडीह, नवम्बर 11 -- तिसरी, प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को गड़कुरा गांव गए और उन्होंने मृतक विनोद मरांडी के शोक संतप्त परिवार से मिलकर दुःख व्यक्त किया। इस दौरान मरांडी ने मृतक विनोद मरांडी की पत्नी को मदद के रुप में नगद राशि दी। मालूम हो कि 5 नवंबर को गड़कुरा गांव के विनोद मरांडी की बिजली करंट से मौत हो गई थी। विनोद मरांडी अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़ गए हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा विनोद मरांडी की आकस्मिक मौत की सूचना मिलने के उपरांत बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ताओं के साथ गड़कुरा गांव स्थित मृतक विनोद मरांडी के घर गए। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की और हर मौके पर मदद करने का भरोसा दिलाया। इधर, बाबूलाल मरांडी के गड़कुरा पहुंचने पर मृतक विनोद मरांडी की पत्नी, मां और बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.