मुरादाबाद, जून 2 -- नगर के मोहल्ला कोरियान में पेपर मिल कर्मचारी के आत्महत्या कर लेने के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर के बाद पुलिस ने मृतक रिटायर्ड दरोगा के बेटे के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला अमरोहा के तहसील नौगांवा के गांव जमना खास के रहने वाले अजय शर्मा अपनी पत्नी दीपा शर्मा के साथ बिलारी के मोहल्ला कोरियान में रहते थे और पेपर मिल में कर्मचारी थे। बीती सोमवार को उन्होंने घर के ऊपरी कमरे में छत पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या हत्या कर ली थी। यह भी पढ़ें- नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर मुकदमा इस मामले में मृतक की पत्नी दीपा शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति लगभग 10 वर्षों से भोलाराम पेपर मिल अमरपुरकाशी में काम करते थे। 4 ...