रिषिकेष, अप्रैल 19 -- भट्टोवाला में दो दिन पहले रेलवे ट्रैक पर उत्तराखंड कॉपरेटिव बैंक के सीनियर मैनेजर की संदिग्ध लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच जुटी है। रविवार को फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर आवश्यक साक्ष्य जुटाने पहुंची। इसके बाद टीम सीधे 55 वर्षीय मैनेजर वीरेंद्र दत्त बेलवाल के अमितग्राम स्थित आवास पर पहुंची। यहां भी टीम ने जांच करते हुए नमूने जमा किए। एएसआई मनोज रावत ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल इसमें परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट से भी मौत की वजह स्पष्ट होगी। यह भी पढ़ें- क्रॉसिंग गेट खुला था और गुजर रही थी कार. तभी आ गई ट्रेन, टक्कर से डिब्बा बेपटरी घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। मालूम हो कि दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.