मृतक मजदूर के परिजनों को मिले पांच-पांच लाख रुपये
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत और जिले के विभिन्न विद्युत उपकेन्द्रों पर कार्य करने के दौरान दुर्घटना होने से मृतक बजरंग बहादुर यादव, राजकिशोर पाल, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार के परिजनों को गुरुवार को बतौर आर्थिक सहायता पांच पांच लाख रुपये का चेक मिला। आर्थिक सहायता का चेक गुरुवार को पल्टन बाजार स्थित श्रम कार्यालय में सहायक श्रम आयुक्त की ओर से दिया गया। श्रमिक नेता हेमन्त नन्दन ओझा ने इस पहल के लिए सहायक श्रम आयुक्त मो. अब्बास के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: डिजिटल लेबर चौक ऐप सभी के लिए होगा कारगर : उप श्रमायुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.