भदोही, मार्च 7 -- भदोही, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मृतक सुरेंद्र वर्मा ने एक साल से परिवार के लोगों से दूरी बना ली थी। पुराने घर पर कम ही आना-जाना होता था। वहीं गांव स्थित एक मोड़ पर नया मकान बनाकर वहीं रहता था। इसी जगह पर गुरुवार रात उसका शव पंखे से लटकता मिला। मृतक के भाई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पिता की मौत के बाद भाई की नौकरी मृतक आश्रित में लगी थी। कोइरौना के डेंगुरपुर पीपा पुल की रखवाली का जिम्मा मिला था। नौकरी मिलने के कुछ वर्षों बाद से ही युवती और उसकी मां की नजर भाई के पैसों पर थी। प्रेम जाल में फंसाकर परिवार से दूरी करवाने का काम किया था। आरोप लगाया कि गुरुवार रात युवती और उसकी मां ने ही भाई की हत्या की और शव को छत पंखे से लटका दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि दोनों रात में वहां पर मौजूद थीं। कहा कि पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.