दुमका, जुलाई 26 -- मसलिया/दलही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव में विवाहिता के साथ अवैध संबंध बनाने पर पति द्वारा कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर जिस युवक की हत्या की गई है उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है। पहले दो बार मृतक जेल जा चूका है। करीब तीन वर्ष पूर्व मसलिया थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत मृतक मसलिया थाना क्षेत्र के बड़ा चापुड़िया निवासी जॉन देवराज दत्ता थाना में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। पुलिस ने भी इस मामले की पुष्टी की है। मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मृतक जॉन देवराज दत्ता का पिछले रिकॉर्ड आपराधिक रहा है। पुलिस उसे आर्म्स एक्ट और पोक्सो एक्ट के मामलों में दो बार जेल भेज चूकी है। बताया कि हत्या से जुड़े मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुल...