लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- भीरा क्षेत्र के ग्राम फार्मटांडा निवासी छत्रपाल सिंह बंजारा की बीते दिनों सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। छत्रपाल परिवार के अकेले कमाने वाला सदस्य था, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उनके पीछे पत्नी रेखा, पांच छोटे बच्चे और वृद्ध पिता मिलाप सिंह रह गए हैं। परिवार का अकेला कमाने वाला होने के चलते परिजनों के सामने जीवन यापन करने में दिक्कत हो रही थी। जिसकी सूचना पर पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और मृतक की पत्नी रेखा को पच्चीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक रोमी साहनी ने भरोसा दिलाया कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार की हर संभव सहायता के लिए वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...