मृतक को जिंदा बता कर जमीन हड़पने का एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 18 -- कनखल पुलिस ने मृतक व्यक्ति का फर्जी प्रतिरूपण कर उसकी पहचान का गलत उपयोग करते हुए जमीन हड़पने की साजिश में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को गाजियाबाद निवासी शशांक त्यागी पुत्र वीरेंद्र निवासी अवंतिका चिरंजीव विहार गाजियाबाद ने कनखल कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि शैलेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी आशुतोष विहार जगजीतपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। शिकायत में आरोप है कि मृतक विनोद कुमार का प्रतिरूपण कर उसे जीवित बताया और भूमि से संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार किए।इन दस्तावेजों को असली के रूप में उपयोग कर जमीन पर कब्जा करने और उसे हड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.