फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- कायमगंज, संवाददाता। थाना कम्पिल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कई लोगों पर मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी बैनामा कराने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मूल रूप से जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के दलपतिपुर गांव व वर्तमान में थाना कंपिल क्षेत्र के हमीरपुर मजरा जात निवासी मुन्नी देवी ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि खाता संख्या 37 की गाटा संख्या 2, 92 व 93 क की भूमि मूल रूप से नत्थू खां की थी। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की जमीन हड़पने का आरोप, केस दर्ज उनकी मृत्यु के बाद संपत्ति उनके वारिसों मोहम्मद अली व मोहम्मद अहमद के नाम दर्ज हुई।आरोप है कि वर्ष 2009 में भूमि का बैनामा छिद्देपाल के पक्ष में हुआ था, जिसके बाद वर्ष 2018 में छिद्...