भागलपुर, फरवरी 2 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बलहा ढाला के पास शनिवार की रात ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भदास निवासी रेणु देवी (पति सुनील साह) तथा दूसरा 45 वर्षीय एक पुरुष (जिसकी पहचान नहीं हो सकी) शामिल हैं। भवानीपुर पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। महिला मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि पुरुष के शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक थाना परिसर में रखा गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने इसकी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...