मृतक के बैंक खाता से धोखाधड़ी कर निकाले 1.15 करोड़ रुपये
आजमगढ़, अगस्त 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। बैंककर्मियों की मिलीभगत से एक रिश्तेदार ने फर्जी हस्ताक्षर करके एक मृत व्यक्ति के खाते से 1.15 करोड़ रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर मृतक की पत्नी ने रिश्तेदार और तत्कालीन दो बैंक प्रबंधकों समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतक की पत्नी का आरोप लोनियाडीह गांव निवासी जरीना पत्नी स्व. सुहेल अहदम ने आरोप लगाया कि उनके पति का 30 जून 2021 को निधन हो गया था। पति के यूनियन बैंक की शाखा फूलपुर में एनआरआई खाता में 63 लाख 19 हजार 624 रुपये और स्टेंट बैंक की शाखा फूलपुर के खाता में 52 लाख 42 हजार रुपये थे। पीड़िता ने रुपये प्राप्त करने के लिए दीवानी न्यायालय में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र और सक्सेशन सर्टिफिकेट के लिए 25 नवंबर 2022 को वाद दाखिल किया था, जो आज भी विचाराधीन है।
धोखाधडी का खुलासा आठ सितंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.