लखनऊ, मार्च 24 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा क्षेत्र के नीवां गांव में आर्थिक तंगी व बैंक अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किये जाने से आहत रूपनारायण चौरसिया ने पत्नी तारावती व बड़े बेटे संदीप के साथ बीते शुक्रवार को सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार को गांव पहुंचे समाजसेवी सुंदर लाल रावत ने मृतक रूपनारायण चौरसिया के छोटे बेटे कुलदीप को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।इस मौके पर श्री रावत ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। बैंक अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ किया गया अमानवीय व्यवहार माफी के लायक नही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी बैंक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.