मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
रुद्रपुर, जून 21 -- सितारगंज, संवाददाता। मृतक के नाम पर कथित फर्जी इकरारनामा तैयार कर पुश्तैनी मकान और दुकानें हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मैनाझुण्डी निवासी सुखदेव सिंह पुत्र स्व. हरी सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट, सितारगंज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में सड़क किनारे स्थित उनका पुश्तैनी आवासीय भवन और दुकानें हड़पने की नीयत से एक सुनियोजित साजिश रची गई। उनके पिता हरी सिंह का निधन 22 जनवरी 2012 को हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी अमरजीत सिंह ने अपने साथियों सुवेग सिंह, वरियाम सिंह निवासी पीलीभीत और एक अरायजनवीस गुरपाल सिंह के साथ मिलकर कथित रूप से एक फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया। आरोप है कि दस्तावेज को वैध दिखाने के लिए पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.