मृतक के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
गया, अगस्त 18 -- कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार को डोभी थाना क्षेत्र के गढ़ करमौनी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक विजय चौधरी, विकास चौधरी, दिलचंद मांझी और चमारी मांझी के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बच्चों की पढ़ाई के लिए प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालय स्थापना को लेकर बात की। उन्होंने फिलहाल गांव के सामुदायिक भवन में शिक्षण कार्य शुरू कराने और एक शिक्षक की नियुक्ति करने को कहा। साथ ही डोभी सीओ श्री भारतेन्दु को विद्यालय के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया।केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवारों को तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.