बांका, फरवरी 13 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जीजा साला की मौत से दोनों परिवारों में शोक है और पूरे गांव में मातम छाया है। सुरा गांव के जीजा विलास यादव उर्फ बुंदेली यादव और बदला गांव के साला त्रिवेणी यादव की मौत से दोनों गांव के लोग स्तब्ध हैं। गावों में हर चेहरे पर शोक का माहौल दिखता है और वातावरण में सन्नाटा पसरा है। सभी कुटुंब संबंधी शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। दोनों मृतकों के शव का दाह संस्कार कर दिया गया। अर्थियां उठने के समय महिलाओं और बच्चों की चीत्कार ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। दोनों में से कोई भी परिजन अब तक थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है। जिस कारण अभी केस दर्ज नहीं हो पाया है। जीजा साला की मौत गुरुवार को बिरना गांव के पास सिंचाई नहर में बाइक सहित गिर जाने से हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...