घाटशिला, मई 25 -- घाटशिला। फुलडुंगरी के राष्ट्रीय उच्च पथ मार्ग पर कुछ दिनों पूर्व हुए सड़क दुर्घटना में सुसनी जोबनी निवासी उत्तम पातर का निधन हो गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दिवंगत की धर्मपत्नी शांति पातर एवं पुत्र बुद्धेश्वर पातर ने विधायक को आर्थिक रूप से सहायता के लिए गुहार लगायी थी। रविवार को विधायक के निर्देश पर प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू ने आवश्यक खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराई। इस दौरान बाबूलाल मुर्मू, विकास मजूमदार, पांवड़ा पंचायत अध्यक्ष मेघराय बेसरा एवं सुदर्शन बेहरा ने दिवंगत के घर पहुंच कर सहायता सामग्री सौंपी तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...