पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के रामबाग चौक वार्ड संख्या 30 निवासी स्वर्गीय अशोक राम की सड़क दुर्घटना में निधन के बाद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इस दुखद घटना को लेकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर मृतक के परिजन को 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे हरसंभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार के दर्द को करीब से महसूस किया और कहा कि एक कमाऊ सदस्य के अचानक चले जाने से परिवार पर जो संकट आता है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर कांग्रेस ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.