मृतक के परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव
दरभंगा, मई 18 -- दरभंगा। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को जाप नेता राजेश कुमार उर्फ चुनमुन के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक-संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि दरभंगा के हमारे सहयोगी एवं छोटे भाई चुनमुन जी लंबे समय से असाध्य रोग से ग्रसित थे। इलाज के दौरान उनका निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। चुनमुन जी मिलनसार, सरल और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। यह भी पढ़ें- बनमनखी में शोकाकुल परिवारों से मिले सांसद पप्पू यादव, मदद की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.