चतरा, मार्च 6 -- चतरा संवाददाता चतरा विधायक जनार्दन पासवान गुरुवार को प्रतापपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव पहुंचे और स्वर्गीय मदन प्रसाद सिन्हा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मालुम हो कि कुछ दिन पूर्व मदन प्रसाद को अज्ञात लोगों ने इंट से कुचकर हत्या कर दी थी। विधायक ने उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान विधायक ने कहा कि मदन प्रसाद सिन्हा की मौत का मामला बेहद संवेदनशील है। घटना को लेकर हत्या की बात सामने आई है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और किसी निर्दोष को फंसने भी नहीं दिया जाएगा। विधायक ने मौके पर ही चतरा के एसडीपीओ संदीप सुमन से फोन पर बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.