समस्तीपुर, मार्च 22 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ पंचायत के वार्ड 14 में जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मृतक अनमोल प्रसाद सिंह के परिजनों से मुलाकात की। श्री चौधरी ने परिजनों से मिलकर संवेदना जताते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। बताते चलें की नागरिक परिषद् के सदस्य एवं जदयू के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह बाबा के छोटे भाई थे अनमोल सिंह। मौके पर जेडीयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, प्रो. अमरेंद्र कुमार, गोपाल कृष्ण सिंह, कमलेंद्र सिंह, फुलेंद्र राम, ताजपुर पूर्व प्रमुख सुरेश राय, बिंदेश्वर राय, रजनीकांत चौधरी, भोलानाथ सिंह, नगर अध्यक्ष सुशांत सिंह, रजनीश कुमार, मानस कुमार, सूरज प्रकाश, हरिनंदन सिंह, पूर्व मुखिया अजय राय, संतोष पटेल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...