मिर्जापुर, फरवरी 27 -- चुनार। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने चेराकापुरा पहुंच कर बीते 18 जनवरी को रविचंद मौर्य की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। सपा नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि पूरे प्रकरण से राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो पार्टी कार्यकर्ता थाने का घेराव करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार पर मामले में एससीएसटी एक्ट का गलत इस्तेमाल किया गया है। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई और उसका भाई अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा था। इसके बावजूद परिवार के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.