बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- मृतक के परिजनों से मिलने विधायक, मदद का दिया आश्वासन फोटो 02 शेखपुरा 02 - पथलाफार मृतक के परिजनों से बातचीत करते विधायक कुमार पुष्पंजय व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पथलाफार गांव के तीन लोगों की चेन्नई में एक सप्ताह पहले हत्या कर दी गयी थी। बरबीघा विधायक डॉ पुष्पंजय कुमार मातमपुर्सी के लिए मृतकों के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इस घटना को जघन्य करार देते हुए आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। परिजनों को विधायक ने दो मृतकों की चेन्नई से शवों को लाने में मदद करने और सरकार की ओर से मिलने वाले राहत को दिलाने का भरोसा दिलाया। बता दें कि 25 जनवरी को चेन्नई के अडयाल में पथलाफार के गौरव यादव, पत्नी मोनी कुमारी और पुत्र गुड्डू की हत्या कर दी गई थी। बाद में विधायक लोदीपुर गांव पहुंचे, जहां सड़क हादसे में ...