मृतक के परिजनों से मिलकर जिला पार्षद ने हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
जहानाबाद, अप्रैल 13 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं के बाद सोमवार को शोकाकुल परिजनों से मिलने जिप सदस्य अमृता रानी पहुंची और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार मेहंदिया निवासी सत्यजीत कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी, वहीं जई बिगहा निवासी रंजय कुमार उर्फ रवि की मौत मूंगा तोड़ने के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से हो गई थी। दोनों ही घटनाएं अत्यंत हृदयविदारक हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद सदस्य अमृता रानी ने मेहंदिया स्थित सत्यजीत कुमार एवं सिहेसर राम के परिजनों के घर पर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। वहीं जई बिगहा पहुंचकर रंजय कुमार उर्फ रवि के परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना। पीड़ित परिजनों को ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.