मृतक के परिजनों को सौंपा चार लाख का चेक
चंदौली, मई 7 -- कमालपुर, हिंदुस्तान संवाद। कमालपुर क्षेत्र के इनायतपुर गांव में बीते दिनों आई आंधी पानी के दौरान घर के समीप पेड़ गिरने से लालू राम की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर बुधवार को विधायक सुशील सिंह की पहल पर उनके प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने मृतक की पत्नी मुन्नी देवी को तहसील प्रशासन से चार लाख का चेक उपलब्ध कराया। इससे गरीब परिवार को गृहस्थी चलाने में काफी सहूलियत होगी। मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ था। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया था। बीते 29 अप्रैल की शाम अचानक मौसम में परिवर्तन होने से तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी थी। यह भी पढ़ें- आश्रितों को दिया चार-चार लाख का चेक इनायतपुर गांव 45 वर्षीय लालू राम तेज आंधी बारिश में घर के बाहर चारपाई को लेने गया। उसी समय नीम के पेड़ की डाली उसके ऊपर गिर गई। जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.