मृतक के परिजनों को दिया जाए 50 लाख मुआवजा
कन्नौज, सितम्बर 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने बहवलपुर में 22 सितंबर को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले शिवकुमार चक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। आकाश शाक्य ने कहा कि घटना से पहले भी पटाखे बरामद होने और पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आई थी। इसके बावजूद अवैध निर्माण जारी रहना गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद भी पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल किया कि विधानसभा क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी के बावजूद इसे समय रहते क्यों नहीं रोका गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.