हरदोई, मई 3 -- हरदोई, संवाददाता। बघौली थाना क्षेत्र के रांवबहादुर गांव में एक चौंकाने वाले मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां कई वर्ष पहले दिवंगत हो चुके व्यक्ति के नाम पर खनन परमिशन जारी होने के मामले के खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रांवबहादुर गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। इसके बावजूद उनके नाम पर 17 जनवरी 2026 को मिट्टी खनन की अनुमति जारी किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार को ग्रामीणों ने गांव के पास बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ढुलाई की सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी लाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.