लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- पलियाकलां। ग्राम सुमेरनगर निवासी पूर्व जिला महासचिव राम ज्ञान शर्मा के भाई नन्द लाल शर्मा का दुर्घटना में मृत्यु होने की खबर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने पीड़ित परिवार सं मुलाकात की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर सुमेरनगर पहुंचे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने नन्द लाल शर्मा की आकस्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का शोक संदेश पत्र प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने फोन के माध्यम से कहा कि हम इस दुखद घड़ी में आपके साथ हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव सिन्हा व यूथ कांग्रेस के आदिल खान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.