मृतक के घर पहुंचकर समाजसेवी प्रकाश ने की आर्थिक मदद
बोकारो, मई 16 -- कसमार प्रखंड के मंजूरा निवासी युवा समाजसेवी प्रकाश कुमार प्रजापति ने गांव के ही तुरी टोला निवासी महेन्द्र तुरी की पत्नी आरती कुमारी के आकस्मिक निधन के बाद मर्मामत गरीब परिवार के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रकाश ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पहले सूचन तुरी के बेटे महेंद्र तुरी के साथ आरती का विवाह हुआ था। लगभग तीन सप्ताह पहले आरती की तबीयत अचानक खराब हो गई। सिरदर्द और बुखार के बाद उसे बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से स्थिति बिगड़ने के बाद उसे रांची ले जाया गया। वहीं इलाज के क्रम में आरती ने दम तोड़ दिया। शादी के एक माह बाद ही इस तरह की अचानक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया था। परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं थी। ऐसे में समाजसेवी प्रकाश ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर अपने स्तर से आर्थिक मदद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.