पूर्णिया, मार्च 23 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मृतक के आश्रित को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि विधायक कृष्ण कुमार ऋषि और अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मृतक की पत्नी को सौंपी गई। बताया जाता है कि जीयनगंज निवासी श्याम सुंदर यादव की कुछ दिन पूर्व पानी में डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था। सरकार की आपदा राहत योजना के तहत मृतक की पत्नी परदा देवी को चार लाख रुपये का चेक देकर सहायता प्रदान की गई। इस दौरान अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.