मृतक के आश्रितों को थाना प्रभारी ने दी आर्थिक मदद
गिरडीह, मई 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मृतक टुनटुन राम के परिजनों की मदद के लिए बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह आगे आए हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे मृतक के आश्रितों के घर पुलिस टीम दुंदो गांव पहुंची और परिजनों को खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरी सामान देकर सहयोग किया। पुलिस ने परिजनों को हर संभव सहयोग करने का भी भरोसा दिया है। बतला दें कि 25 अप्रैल को बेंगाबाद पुलिस ने मधुपुर-महेशमुंडा रेल लाईन पर दुंदो के पास से मानजोरी पंचायत के दुंदों गांव निवासी टुनटुन राम का शव बरामद किया था। मृतक घर का अकेला कमाउ था। इस बीच संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने उनका शव बरामद किया था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के ऊपर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। मौत के बाद टुनटुन राम पत्नी के साथ नवजात शिशु और दो बच्चों को अपने पीछे छोड़ गए हैं। मृतक के आश्रितों की स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.