आगरा, अप्रैल 30 -- थाना क्षेत्र में मृत मिले युवक की शिनाख्त देर रात हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दरियावगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गत बुधवार को एक युवक घायल अवस्था में मिला था। उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। जीआरपी उपनिरीक्षक नाजिर खान ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुखपाल पुत्र भागीरथ निवासी नगला पन्नी थाना पटियाली के रूप में हुई है। मृतक के परिजन विवेक पुत्र सत्यपाल ने बताया कि सुखपाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मंगलवार को गंजडुंडवारा गए थे। बुधवार सुबह दरियावगंज रेलवे स्टेशन पर वह घायलावस्था में मिले। जीआरपी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।...