कौशाम्बी, फरवरी 27 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बहुगरी गांव के समीप 25 फरवरी की सुबह रोड रोलर ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया था। हादसे में करीब 62 वर्षीय साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव की तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया है। जिले के साथ ही पड़ोसी जनपदों के थानों से भी गुमशुदाओं के बाबत जानकारी मांगी गई है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रहरी सुग्गी लाल की तहरीर पर मुकदमा कायम कर वाहन कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...