गोरखपुर, मार्च 18 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के डोहरियां प्राणनाथ गांव में जालसाजों ने एक बुजुर्ग महिला को 46 वर्ष पहले मृत व्यक्ति की पत्नी बताकर उसके हिस्से की एक एकड़ से अधिक जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने तहसीलदार खजनी के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से स्थगन आदेश जारी कर जमीन पर कब्जे पर रोक लगा दी है। डोहरियां प्राणनाथ गांव निवासी निठुरी प्रसाद की 12 सितंबर 1979 को हत्या हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी परभौती का निधन 20 अक्तूबर 1981 को हो गया था। दंपति की कोई संतान नहीं थी, जिसके चलते 30 मार्च 1993 को उनकी संपत्ति उनके छोटे भाई विंध्याचल के नाम वरासत में दर्ज हो गई थी। आरोप है कि वर्षों बाद भानमती नामक महिला को निठुरी...