मृतक की पत्नी ने दिया एफआईआर के लिए आवेदन
बक्सर, जून 30 -- डुमरांव। कोरानसराय थाना क्षेत्र के सुघरडेरा के समीप रविवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी प्रियांशु देवी के दिये गये आवेदन को कोरानसराय पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के लिए यातायात थाने को भेज दिया है। बता दें कि रविवार की सुबह गंगा स्नान कर नावानगर गांव निवासी गणेश ठाकुर का पुत्र विकास कुमार अपनी पत्नी प्रियांशु देवी और बच्चे के साथ बाइक से लौट रहा था। तभी, सुघरडेरा के समीप तेज रफ्तार से जा रहे जेसीबी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर में बाइक सवार विकास की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि पत्नी जख्मी हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.