गढ़वा, मार्च 11 -- मझिआंव। थाना अंतर्गत रामपुर पंचायत के रानीताली गांव निवासी सुदर्शन राम की मृत्यु के उपरांत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा मृतक की पत्नी तेतरी को दो लाख का चेक बीडीओ सह सीओ कनक और बैंक के शाखा प्रबंधक उमाशंकर चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक उमाशंकर ने बताया कि सुदर्शन राम की मृत्यु मेराल थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान काम करने के क्रम में गिरने से 29 अगस्त 2024 को हो गई थी। उसकी प्राथमिकी दर्ज मृतक की पत्नी तेतरी देवी के द्वारा कराई गई थी। बैंक के नियमानुसार उक्त चेक मृतक की पत्नी को सौंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...