बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता सपा का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव की अगुवाई में मृतक किसान उद्र प्रताप यादव के घर मोतियारी (नरैनी) पहुंचे। किसान की दो दिन पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान की। किसान चार बच्चों दो लड़के और दो लड़कियों को सांत्वना दी। बताया कि मृतक गरीब था। आधा बीघा जमीन में परिवार का गुजारा करता था। अभी तक प्रशासन से उसे कोई सहायता नहीं मिली। सपाइयों ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.