मृतक किसान की पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
भागलपुर, सितम्बर 28 -- सुल्तानगंज। सुल्तानगंज-मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर गनगनिया, फतेहपुर के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी नूतन देवी ने स्कूटी चालक के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि उनके पति तनिक लाल मंडल (68 वर्ष) जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी चालक तेज रफ्तार से आकर उनसे टकरा गया। इसके परिणामस्वरूप पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान भागलपुर में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन को यातायात थाना भेजा जाएगा, जहां प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.