समस्तीपुर, मई 16 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर गांव के वार्ड सात में शनिवार की सुबह मृत युवक का शव दिल्ली से पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय उप मुखिया श्याम सुंदर महतो ने बताया कि मृत युवक गांव के ही अरविंद कुमार दास का पुत्र अंकित कुमार (21) है। अंकित करीब 2 वर्ष पूर्व दिल्ली में ही प्रेम विवाह कर वहीं रह रहा था। उसे 3 माह का एक पुत्र भी है। मृत युवक अपने माता पिता सहित पूरे परिवार के साथ दिल्ली में ही काफी दिनों से रह रहा था। यह भी पढ़ें- पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी विगत दिन पूर्व दिल्ली में ही अपने आवास पर अंकित की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव शनिवार की सुबह वासुदेवपुर गांव स्थित उसके घर पर पहुंचते ही गांव में कोहरा...