फिरोजाबाद, मार्च 17 -- रविवार रात्रि टूंडला के एटारोड पर गांव इमलिया के निकट वाहन की टक्कर से मृत बाइक सवार का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही सोमवार को गांव आया। वैसे ही सारे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पचोखरा के गांव घिरौली निवासी लगभग 40 वर्षीय किशनपाल सिंह तोमर पुत्र लक्ष्मण सिंह तोमर रविवार रात्रि टूंडला से अपने पुत्र के साथ बाइक से गांव जा रहा था। रात्रि में जैसे ही उनकी बाइक गांव इमलिया के निकट पहुंची वैसे ही किसी वाहन ने बाइक को रौंद दिया। जिसमें किशनपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उनको आनन फानन में अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जैसे ही मृतक का शव गांव आया वैसे ही सारे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.