धनबाद, मई 1 -- बीसीसीएल के सिनीडीह वर्कशॉप में कार्यरत मानिक दास की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इधर कर्मी की मौत के बाद परिजनों व सहकर्मियों ने बीसीसीएल प्रबंधन से आश्रित को तत्काल नियोजन देने की मांग की। प्रारंभ में प्रबंधन टालमटोल करता रहा। बाद में परिजनों ने मामले की जानकारी धनबाद सांसद ढुलू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक से लेकर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल से वार्ता की। अथक प्रयास के बाद प्रबंधन ने मृतक कर्मी के आश्रित पुत्र को औपबंधिक नियोजन देने पर सहमति जताई। यह भी पढ़ें- मई दिवस पर भी मजदूरों को नहीं मिलती है छुट्टी इसके बाद विधायक ने स्वयं मृतक के पुत्र कुमार चंदन को प्रोवि...