झांसी, मार्च 26 -- बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव नयाखेड़ा स्थित इंडो गल्फ एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री में गुजरे दिनों हुए धमाके में संविदा कर्मी नवल यादव की मौत हो गई थी। जिससे उसका परिवार बिलख पड़ा। वहीं पूरे गांव में मातम छा गया। विधायक राजीव सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मृतक की पत्नी को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू, विनोद नायक, अजय राजपूत, अरविंद राजपूत, पलविंदर सिंह नंदा, मनोज साहू, सादिक मंसूरी, अनिल पहलवान सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...