खगडि़या, अगस्त 24 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बिहार विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन कर्त्तव्य के दौरान कर्मी के हुई मौत पर मृतक आश्रित को सोमवार को पंद्रह लाख रूपए का अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान किया गया। बताया जा रहा है कि घुसमुरी पंचायत के कचहरी न्याय मित्र दिवंगत रणजीत कुमार वर्मा की पत्नी पुष्पा कुमारी को 15 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान का भुगतान किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के ज्ञापांक 3706, दिनांक 01 जुलाई 2026 के आलोक में स्व. रणजीत कुमार वर्मा के मृत्योपरान्त उनकी आश्रित को राशि भुगतान के लिए राशि की स्वीकृति दी गई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नगर विकास विभाग ने जारी किया वार्ड पार्षदों का भत्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...