मृतक आश्रितों को सौंपी आर्थिक सहायता
पीलीभीत, जून 29 -- पूरनपुर। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव महुआ गुंदे के रहने वाले विकास शुक्ला की शुक्रवार को फसल की सिंचाई किरते समय बिजली का तार गिरने से मौत हो गई थी। विकास मेहनत मजदूर कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार को पं राजेंद्र प्रसाद स्मारक कालेज आफ फार्मेसी के चैयरमेन अमित मिश्रा ने मृतक के घर पहुंचकर हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस दौरान विकास के परिजनों को 11 हजार की आर्थिक सहायता सौंपी। परिवार की मदद करने का भरोसा भी दिया। इस दौरान अचलेंद्र मिश्रा नकुले पांडे, सोनू सिंह और ऋषभ पांडे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मृतक आश्रितों को सौंपी आर्थिक सहायता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.