प्रयागराज, मार्च 27 -- हनुमानगंज। लोकसभा में शुक्रवार को फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने फाफामऊ स्थित जर्जर आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने हादसे में चार श्रमिकों की असामयिक मृत्यु और 15 से अधिक श्रमिकों के घायल होने की चर्चा करते हुए पीएम और सीएम निधि द्वारा घोषित 2-2 लाख मुआवजे के साथ पीड़ित परिवारों को स्थायी पुनर्वास एवं प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की है। सांसद ने कोल्ड स्टोर में आलू जमा करने वाले किसानों के नुकसान की समुचित भरपाई सुनिश्चित करते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एहतियातन प्रदेश के सभी जर्जर कोल्ड स्टोर की अनिवार्य रूप जांच कराने और मानकनुरूप संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की भी मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.