लखनऊ, अप्रैल 6 -- राज्य सरकार ने मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के लिए ऑनलाइन आवेदन मानव संपदा पोर्टल पर लेने का फैसला किया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सभी विभागों को निर्देश भेज दिया है। नई व्यवस्था के आधार पर मृतक आश्रितों को अब जल्द नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।प्रमुख सचिव की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक 31 मई 2026 तक मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा नियुक्तियों पर विचार करते हुए पूरा किया जाएगा। नियुक्ति आदेश ई-मेल व वाट्सएप पर भेजा जाएगा। इसके लिए मानव संपदा पोर्टल पर मृतक आश्रित सेवायोजन मॉड्यूल एनआईसी द्वारा तैयार किया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर उत्तर प्रदेश (सरकारी सेवक) मृतक आश्रित सेवायोजन प्रणाली को शुरू करने के लिए प्रत्येक संबंधित कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.