मृतक आश्रितों की नियुक्ति और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान अटका
बरेली, जून 15 -- बरेली। नगर निगम में लापरवाही के चलते मृतक कर्मियों के आश्रित और सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशान हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने नगर आयुक्त को एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है। राजेश कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कई वर्षों से कर्मचारियों की मृत्यु के बाद भी उनके वारिसों को चयन समिति की आड़ में नियुक्ति नहीं दी जा रही है और जो कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके हैं। उनका भुगतान अटका हुआ है। संगठन ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से अपने स्तर पर जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.