मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- जानसठ। चित्तौड़ा कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन शर्मा ने बताया कि हमारे स्कूल मैं कार्यरत सोनू कुमार सहायक अध्यापक का पिछले महीने गत 8 मार्च को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। सहायक अध्यापक सोनू कुमार कंपोजिट विद्यालय (1-8) चित्तौड़ा, ब्लॉक जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर कार्यरत थे। हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई थी। बीएसए संदीप कुमार द्वारा 24 अप्रैल 2026 को स्वर्गीय सोनू कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती रीना चौधरी को मृतक आश्रित कोटे से कंपोजिट विद्यालय चित्तौड़ा ब्लॉक जानसठ में ही चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दे दी गई। प्रार्थिनी के परिवारजनों ने विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.